स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
डॉ. धन सिंह और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के बीच प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पढ़ाई की फीस के नए प्रारूप से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल राज्य के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। पूरे राज्य से भारी संख्या में आयुष्मान योजना के लाभार्थी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल पौड़ी में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों व स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने उच्च शिक्षा मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के संस्थानों द्वारा किये जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।