राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से किए गए आदेश जारी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश दिये हैं जिसमें सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनाया गया है।

नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह सेना के अहम पदों पर सेवा देने के साथ 2016 में सेवानिवृत्त हुए वह सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और रणनीतिक कोर के कोर कमांडर रह चुके हैं।