उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद पर एक मात्र नामांकन होने से ऋतु खंडूरी के निर्वाचित हो गईं हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के अनुसार, इस पद के लिए एकमात्र भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इस तरह उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है।
विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए ऋतु ने कहा कि वो विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पीठ पर बैठते ही कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के उत्तराखंड विधानसभा एक इतिहास भी रच दिया। पहली बार एक महिला इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान गईं है। पहली बार एक महिला सदन का संचालन करेंगी।
2022-03-26