भारत में सक्रिय मामले कम होने का रुख लगातार जारी है, छठे दिन सक्रिय मामले 6 लाख से कम, मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हुई
बड़ी संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्यु दर में निरंतर गिरावट के कारण भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुख जारी है। आज लगातार छठे दिन सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख के स्तर से कम है। आज भारत के सक्रिय मामलों की संख्या 5,33,787 है।पढ़ना जारी रखें