खटीमा में लहराएगा देशभक्ति का नया प्रतीक—मुख्यमंत्री धामी ने किया 213 फीट ऊँचे तिरंगे के लिए भूमि पूजन

खटीमा में 213 फीट ऊँचे तिरंगे की शुरुआत, CM धामी ने किया भूमि पूजन

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा को जल्द ही एक नया गौरव मिलने जा रहा है। कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की जा रही है।

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक परियोजना का भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और शौर्य की जीवंत मिसाल है। यह हर भारतीय के भीतर देशभक्ति की लौ जलाता है।

उन्होंने यह भी आशा जताई कि आने वाले दिनों में यह विशाल तिरंगा खटीमा में पर्यटन को नया आयाम देगा और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश सरकार की अहम हस्तियाँ भी मौजूद रहीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा,

काशीपुर से दीपक बाली, हल्द्वानी के गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा,

गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल समेत नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी भी

इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने।

यह परियोजना न सिर्फ एक तिरंगे की स्थापना है, बल्कि ये खटीमा के आत्मगौरव और देशप्रेम का प्रतीक बनकर उभरेगी।