उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विज्ञान की ओर प्रोत्साहित करने के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स’ के तहत नौ मोबाइल साइंस लैब्स का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में इन मोबाइल साइंस लैब्स के मॉडलों का निरीक्षण किया और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों के लिए ऐसी लैब्स की शुरुआत की थी।
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि पहले चरण में इन चार जिलों में ‘लैब ऑन व्हील्स’ का सफल संचालन हुआ,
जिसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब राज्य के शेष नौ जिलों—उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में इस परियोजना का विस्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा राज्य सरकार
की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।
परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवहारिक प्रदर्शनों, मॉडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषयों के पाठ्यक्रम को
और बेहतर ढंग से सीखने और समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, साइंस सिटी सलाहकार जी.एस.
रौतेला, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल, परियोजना समन्वयक इंजीनियर जितेंद्र कुमार, अमित पोखरियाल,
विकास नौटियाल, पुनीत सिंह और सहयोगी संस्था अगस्त्या इंटरनेशनल से अमित कुमार, अशोक सिंह,
योगेश सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक—राम आश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी,
अभय शर्मा, सुमन गुप्ता, अनीता नेगी—और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
उत्तराखंड मोबाइल साइंस लैब्स
-
लैब ऑन व्हील्स उत्तराखंड
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विज्ञान पहल
-
UCOST विज्ञान परियोजना
-
उत्तराखंड शिक्षा में नवाचार
- Uttarakhand mobile science labs